Connect with us

उत्तराखण्ड

DFO से मिले पूर्व MLA ने कहा- जबरन अपने नियम बना कर जिप्सी वालों का रास्ता न रोकें।

सीतावनी जोन के नए नियमों के के विरोध में डीएफओ का किया घिराव
रामनगर| कॉर्बेट से सटे रामनगर वनप्रभाग के सीतावनी जोन में पर्यटन को लेकर बने नए नियमों के खिलाफ जिप्सी चालकों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में डीएफओ का घिराव किया| इस दौरान उन्होंने डीएफओ को भण्डारपानी तक जिप्सियों को जाने की अनुमति देने की मांग की है| मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है|
बुधवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में जिप् चलाको ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर डीएफओ का घिराव किया| उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भण्डारपानी मार्ग पर जिप्सियों को छोड़कर सभी वाहनों को टेड़ा चौकी से भेजा जा रहा है| जिसका जिप्सी चालक विरोध करते हैं| उन्होंने कहा कि भण्डारपानी में जिप्सियों को जाने की अनुमति दी जाए|

जिप्सी वालों के समर्थन में डीएफओ कुंदन कुमार से वार्ता करते पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत

रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि जिप्सी चालकों ने भण्डारपानी तक जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है| ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को भेजा जायेगा| उसके बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page