Connect with us

उत्तराखण्ड

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ बहा ले गया युवक, दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा जनपद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण , दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजस्व उपनिरीक्षक नैणी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी हिमांशु आर्य पुत्र राजन राम गांव की ही 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले पर नाबालिग के पिता की तहरीर पर 24 जून शाम छह बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने राजस्व पुलिस को बताया कि 23 जून को गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां उनकी बेटी के साथ गलत काम किया गया।


राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 24 जून को रात्रि में उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिक को आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 और 2/4 पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page