Connect with us

कुमाऊँ

NRI के घर हुई चोरी का खुलासा,दो युवक गिरफ्तार।

रामनगर। पुलिस ने एक एनआरआई के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
ग्राम पदमपुर छोई में NRI अमरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय सेवा सिंह के बंद पड़े घर से चोरी की वारदात हुई थी।चोरी की वारदात 8 सितंबर को हुई। कनाडा में रह रही अमरजीत कौर ने इस मामले में पुलिस में F.I.R दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्याः 529/21 धारा 380/454/411 तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने हनुमान धाम रोड छोई पनचक्की के पास से निसार उर्फ नीसू पुत्र शफीक अहमद निवासी गैस गोदाम रोड खताड़ी रामनगर और समीर पुत्र सरफराज हुसैन निवासी चंदौसी थाना संभल (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन जिसमें एक सैमसंग टच मोबाइल व एक नोकिया कीपैड व एक अपोलो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के आभूषण उनके द्वारा अन्य 2 लड़को को दिए गये है। आरोपियो को पुलिस कस्टडी रिमांड हेतु कोर्ट में पेश किया जायेगा।

चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार,कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार,कांस्टेबल गगन भंडारी,कॉन्स्टेबल संजय दोसाद,महिला कांस्टेबल भारती शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page