Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां दो बसों में जोरदार भिड़ंत,कई यात्री हुए घायल

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे क लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी बीच टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहा टीसीआर होटल के पास दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई टिहरी से ऋषिकेश जाने वाली बस और चंबा से टिहरी आने वाली बस की टीसीआर होटल के समीप भिड़ंत हो गई। घायलों को 108 की मदद से चंबा पीएचसी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page