Connect with us

उत्तराखण्ड

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

देहरादून। यहां पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। इसे एसएसपी ने गंभीरता से लिया है।

नेहरू कालोनी तिराहे पर वीआईपी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर 04 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने लाइन‌ हाजिर कर दिया है। बताया जाता है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर 4 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया हैं।

आज वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त 4 पुलिस कर्मी उप निरीक्षक मदन सिंह नेगी (सीपीयू), हेड कांस्टेबल (सीपीयू), पुलिस कांस्टेबल भगत सिंह (पुलिस कार्यालय) व महिला कांस्टेबल मौसम (यातायात) को वीआईपी मूवमेंट के दौरान नेहरू कालोनी तिराहे पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page