Connect with us

उत्तराखण्ड

भाई को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हल्द्वानी। भाई को मौत के घाट उतारने वाले नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने बीती 22 मार्च को अपने देवर पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए काठगोदाम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। 22 मार्च को भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा।

उसने रेनू और उसके पति महेश चन्द्र के साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं महेश का गला भी दबा दिया। जिसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां रविवार को महेश की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page