Connect with us

उत्तराखण्ड

रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने आये युवक से मारपीट, धमकी

हल्द्वानी। एक युवक ने पिता-पुत्र पर मारपीट, गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आवास विकास किच्छा निवासी सियाराम अग्रवाल पुत्र स्व. माली राम ने कहा है कि वह बीती 21 मार्च को हल्द्वानी में अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने आया था। आरोप है कि इस बीच दिल्ली निवासी नितिन सिंघल और उसके पिता अशोक सिंघल लेन-देन को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं कार के पहियों की हवा निकाल दी गई। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page