Connect with us

उत्तराखण्ड

एमटीबी साइकिलिंग अभियान दल को फ्लैग ऑफ कर सीएम ने किया रवाना 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखंड भ्रमण में जा रहे निम के एमटीबी साइकिलिंग अभियान दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

उल्लेखनीय है केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वाइब्रेंट विलेज स्कीम’ के अंतर्गत सीमांत गांव के व्यापक विकास और चिन्हित सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन को बढ़ाने, स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निम द्वारा उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में कुल 6 सदस्य हैं।

यह अभियान प्रदेश के 11 जिलों से गुजरते हुये सम्पन्न होगा। इस आभियान का शुभारंभ जधोंग गांव से होगा। जिसमे कुल लगभग 1064 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मण्डलों में स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालयों के छात्रों, एवं फैकल्टी मेंबर्स के साथ साहसिक क्रियाकलापों के साथ रोजगार का सृजन ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ की धारणा के साथ संवाद व परिचर्चा भी सम्मिलित है। इस दौरान कार्यक्रम में कर्नल अंशुमान भदौरिया प्रधानाचार्य निम, मेजर देवल बाजपेयी, उप प्रधानाचार्य निम, राकेश राणा, दीप बहादुर शाही, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page