Connect with us

उत्तराखण्ड

नशेड़ी देवर ने की भाभी से मारपीट, घर का सामान तोड़ा, मुकदमा

हल्द्वानी। नशेड़ी देवर पर महिला ने गाली गलौज, मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने कहा है कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है।

कुछ दिन पूर्व भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा। पड़ोसियों के बीच बचाव पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page