Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी। आज भी हल्द्वानी व राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है। हल्द्वानी में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page