Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर और सीए को किया सम्मानित

रामनगर (नैनीताल) डॉक्टर्स डे और सीए डे हर्षोल्लास से मनाते हुए इनर व्हील क्लब की महिलाऔ ने इस मौके पर कई चिकित्सकों व सीए को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब की कविता ने कहा कि यह दिन चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समर्पण और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इनर व्हील क्लब द्वारा भी डॉक्टर्स डे और सीए डे पर डाॅ. रीना सिंघल जी, डाॅ. निकुंज अग्रवाल, डाॅ. मीनाक्षी तथा सीए हर्षित अग्रवाल और कृतज्ञ को प्रशस्तिपत्र और पौधे दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष अनुप्रीत कौर, सचिव कविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष नविता बंसल, एडिटर चारुल जिंदल, सयुंक्त सचिव संगीता जिंदल, संध्या जिंदल, गुंजन जिंदल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page