Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:दारू की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा।

रामनगर(नैनीताल) शुक्रवार की सुबह शराब की एक दुकान में भीषण आग लग गयी। चौराहे पर स्थित शराब की दुकान में आग लगने से वहां अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक नगर के मुख्य भवानी गंज चौराहे पर सरकारी ठेके की अंग्रेजी शराब की दुकान में अचानक आग लग गयी। जिससे मौके पर अफरा तफरी फैल गई। शराब की दुकान में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड दी गई। कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान अंग्रेजी शराब की की पेटियां आग से नष्ट हो गई।

फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर रामधारी यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने तत्काल आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने कि वजह शॉर्ट सर्किट का होना हो सकता हैं। इस अग्निकांड से कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा हैं। बहरहाल एक बड़े हादसे को फायर ब्रिगेड की टीम टालने में कामयाब हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page