Connect with us

उत्तराखण्ड

रेलवे ट्रेक पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

लालकुआं। यहां रेलवे ट्रेक पर अज्ञात शव पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार लालकुआं जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत सिडकुल हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पर जीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

जीआरपीएफ ने शव कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस उपनिरीक्षक मीनाक्षी मीणा ने बताया कि किस ट्रेन से हादसा होने पर व्यक्ति की मृत्यु हुई है, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही मृत व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page