Connect with us

उत्तराखण्ड

कानियां की ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

रामनगर (नैनीताल) अपने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानियां की ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल को सम्मानित किया है।केन्द्र सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बेहतर काम करने वाले ग्राम पंचायतों के प्रधानो को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया।

केंद्र सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा कानियां में भी स्वच्छता अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है। ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल के मुताबिक उनकी ग्राम सभा में बीते दो वर्षों से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा महिला समूह के साथ मिल कर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के मिशन पर कार्य किया जा रहा है। गाँव की कॉलोनियों में कूड़ा वाहन चलाकर घर घर से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा हैं। कूड़ा वाहन की व्यवस्था महिला समूह द्वारा की गई है। इस वाहन को चलाकर महिला चालक प्लास्टिक इत्यादि सुबह कूड़ा अंतरित कर उसे स्टोर में ले जाकर नगर पालिका को रिसाइकल के लिए भेजती है। कूड़ा निस्तारण के लिए घर घर से तीस रुपये और दुकानों से पचास रुपये शुल्क शुल्क लिया जाता है जिससे महिलाओं की आजीविका भी चलती है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एजेंसी से कराये गये सर्वे में प्रदेश की 15 ग्राम पंचायतों को बेहतर स्वच्छता कार्यक्रम चलाये जाने पर पुरस्कृत किया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page