Connect with us

उत्तराखण्ड

रात में उफनाए नाले में बहे ग्रामीण का सुबह बरामद हुआ शव

नैनीताल। बारिश के बीच देर रात एक ग्रामीण उफनाए नाले में बह गया। इसकी सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया और तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया है। 

आपदा कंट्रोल से प्रातः 8:30 बजे ग्राम थापला, पट्टी मंगोली में एक व्यक्ति की खमारी गधेरे में बह जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग की टीम को तत्काल घटना स्थल पर रवाना किया गया। राजस्व विभाग की टीम और ग्रामवासियों के सहयोग से नाले 2 किमी दूर चन्द्र दत्त बिष्टानिया पुत्र जीवन चन्द्र बिष्टानिया उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम थापला पट्टी मंगोली तहसील व जिला नैनीताल का शव लगभग प्रातः10:00 बजे बरामद किया गया है।

उपजिलाधिकारी नैनीताल द्वारा स्वयं मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। राजस्व पुलिस द्वारा पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है । प्रभावित परिवार को आज ही आपदा अनुग्रह धनराशि स्वीकृत कर वितरित की जाएगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page