Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-विधायक के रिश्तेदार का शव बरामद।

रामनगर (नैनीताल) सुबह-सुबह वन चौकी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस शव की शिनाख्त विधायक के एक रिश्तेदार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को बेलगढ़ वन चौकी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।शव की शिनाख्त रजत बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट ग्राम शंकरपुर निवासी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रजत बिष्ट रात बेलगढ़ के आसपास टहलता दिखाई दिया था, सुबह सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला।

क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के भतीजे ग्राम शंकरपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट के पुत्र के रूप में मृतक की पहचान हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page