Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईस्कूल की छात्रा ने इस वजह से लगाई फांसी, मौत

हल्द्वानी। मां की डांट से क्षुब्ध होकर हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की छात्रा मथुरा विहार, नवाबी रोड निवासी 16 वर्षीय तनुजा जोशी पुत्री हरीश जोशी को बीते दिवस उसकी मां ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया। इससे वह इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने फंासी के फंदे में झूल गई।

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page