Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्थर के नीचे दबने से नेपाली मजदूर की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सीमांत धारचूला तहसील में मंगलवार को सड़क निर्माण के दौरान एक नेपाली मूल के मजदूर के पत्थर के नीचे दबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बमुश्किल शव को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के नारायण आश्रम क्षेत्र के काकड़पानी में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान यकायक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। सड़क निर्माण कार्य में लगे नेपाली मजदूर कालूराम निवासी ग्राम गोगले वार्ड-6 जिला-बैतड़ी पत्थरों की चपेट में आ गया और उनके नीचे दब गया।

जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही धारचूला की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये धारचूला भिजवाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page