Connect with us

उत्तराखण्ड

केन्द्रीय मंत्री ने बजट को समग्र समावेशी संतुलित और विकासोन्मुखी बताया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड राज्य के लिए वर्ष 2024- 25 के लिए प्रस्तुत किए गए 89230 करोड रुपए के बजट को समग्र समावेशी संतुलित और विकासोन्मुखी बजट बताया।

श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में चलकर गरीब युवा महिला और किसान को समर्पित करते हुए 89230 करोड रुपए का बजट पेश किया है। जो कि पिछले साल से 15.27 प्रतिशत अधिक है साथ ही श्री भट्ट ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के चौहमुखी विकास महिला बाल कल्याण और किसानों को समर्पित है गरीब कल्याण, युवा कल्याण, अन्नदाता, नारी शक्ति, को फोकस करते हुए बजट पेश किया है जो कि उत्तराखंड के समावेशी विकास के लिए बेहद विकासोन्मुखी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page