Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां कमरे से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था चोर और पहुंच गई गृहस्वामिनी, दबोचा

हल्द्वानी। युवती ने कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे पड़ोसी युवक को दबोच कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में यहां टनकपुर रोड में किराए में रह रही मूलरूप से रामनगर निवासी भावना पुत्री रूद्रगिरी ने कहा है कि वह बीती 1 मई को सामान लेने समीप ही स्थित दुकान में गई थी। जब वह वापस लौटी तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला तरूण सिंह उर्फ सन्नी उसके कमरे से बाहर निकल रहा है।

जब उसने अंदर जाकर देखा तो देखा कि मोबाइल फोन गायब था। इस पर पड़ोसियों की मदद से सन्नी को दबोच लिया। तलाशी में सन्नी की जेब से उसका मोबाइल फोन बरामद हो गया। इस पर उसे बनभूलपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस चोर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page