Connect with us

उत्तराखण्ड

सेल्फी के प्रयास में शारदा में डूबे दो भाई, मौत, सर्च अभियान

टनकपुर। पूर्णागिरी में सोमवार को दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ गया। वहीं दूसरे भाई को बचाने के चक्कर में डूबा गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।

पूर्णागिरि क्षेत्र में सोमवार को सेल्फी लेते समय दो सगे भाई शारदा नदी में डूब गए। चंपावत ठूलीगाढ़ के पास हुए हादसे में यूपी के आंवला (बरेली) से राजू राजपूत (20) और मुकेश राजपूत (15) धाम के दर्शन करने के लिए आए थे।  पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ा। वहीं दूसरा भाई को बचाने के चक्कर में डूबा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page