Connect with us

उत्तराखण्ड

पैर फिसला तो खाई में जा लुढ़के दो युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

मसूरी। मसूरी हाथीपांव मार्ग पर रविवार तड़के दो युवक अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर सहस्रधारा टीम के मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम बिना देर किए वहां पहुंची। दोनों युवक युवक उत्कर्ष कुमार (21) निवासी बिहार और अमरजीत सिंह चौहान (22) पुत्र राम दयाल चौहान, निवासी बिहार करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिरे हुए थे।

टीम ने घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए रस्सी की सहायता से घायल युवकों को बाहर निकाला। युवकों ने बताया कि वे दोनों गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page