Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी थी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मिलक रामपुर निवासी राजबीर सिंह बीती 15 जून को अपनी पत्नी के साथ बाइक संख्या यूके04पी-6835 पर सवार होकर ‌लालकुआं की तरफ जा रहा था। तभी तीनपानी के पास वह सड़क किनारे बाइक रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था कि अनियंत्रित गति से आ रही बाइक संख्या यूक‌े04एच-6284 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इससे राजबीर बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक के ‌खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page