उत्तराखण्ड
इस इलाके में गहरी खाई में गिरी यूटीलिटी, एक की गई जान
टिहरी। यहां तोताघाटी के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
रविवार को सुबह जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना मिलते ही SI धर्मेंद्र पंवार अपनी रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया।
जबकि दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पहचान दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी विकासनगर जनपद देहरादून के रूप में हुई है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायल युवक की पहचान देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष R/O विकासनगर देहरादून के रूप में हुई है।
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-Kidzee.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-RenaissanceCollege-2.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-KaushalAcademy.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-ShiningStar.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2021/08/AtomBombNews_logo.png)