Connect with us

उत्तराखण्ड

मरचूला बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, रामनगर में 9 लोगों ने दम तोड़ा

रामनगर:मरचूला बस हादसे में घायल 9 लोगों ने रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में दम तोड़ दिया हैं. आज सुबह मरचूला में रामनगर को आ रही गढ़वाल यूजर्स की बस खाई में गिर गई जिसमें कई यात्रियों की जान चली गई. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा हैं कि अब 36 लोग अपनी जान गंवा चुके है. मरचूला हादसे में घायलों को रामनगर लाया गया जिसमें से 9 लोग दम तोड़ गए. मरचूला में घटना स्थल के पास शवों को रखा गया है. हादसे के शिकार लोगों के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे है. हर तरफ चीख पुकार मची है. अल्मोड़ा जिला प्रशासन के साथ ही रामनगर की पुलिस और प्रशासन की टीम भी मरचूला पहुंची है. परिवहन विभाग की अधिकारी नेहा झा भी मौके पर पहुंचकर बस एक्सीडेंट के कारणों की पड़ताल कर रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page