Connect with us

देश-विदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री को किया गया गिरफ्तार,गुस्साए आप कार्यकर्ताओं की मोदी के खिलाफ नारेबाजी,BJP दफ्तर घेरेगी आप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं| कथित शराब घोटाले के मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है| उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं| एक के बाद एक विपक्ष के नेताओं को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं|

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है| कथित शराब घोटाले में ईडी लगातार उनको समन भेज कर अपने दफ्तर बुला रही थी| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले से अंदाजा था कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करेगी लिहाजा वो ईडी की इस कार्यवाही के खिलाफ हाई कोर्ट गए लेकिन हाई कोर्ट से उन्हें तत्काल कोई राहत नहीं मिलने के बाद बीती रात ईडी के कई अफ़सर भारी पुलिस फोर्स के साथ अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर पहुंच गए और करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया|
जैसी ही ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची उसके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी केजरीवाल के घर के बाहर एकत्रित हो गए| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए| दिल्ली के कई स्थानों में आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी की विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं कई प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ताओं और विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| भाजपा और मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना विरोध जता रहे हैं|
आम आदमी पार्टी के विधायक और लोकसभा उम्मीदवार सोम नाथ भारती ने कहा कि जिन्हें जेल में होना था वह केंद्र की सत्ता में बैठे हैं और जिन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य पर बेहतर काम हैं उनको जेल भेजा जा रहा है|
विधायक संजीव झा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है उन्होंने कहा कि जिसको शराब घोटाला बताया जा रहा हैं उसकी दो साल से जांच की जा रही हैं,कोई सबूत नाम मिलने के बावजूद उनके मंत्री और संसद को ईडी ने जेल में रखा है|उन्होंने कहा कि दो साल से जाँच कर रहे हैं। ऐसी कौन सी आफ़त आ गई? कोर्ट ने 22 अप्रैल की तारीख़ दी थी।

उन्होंने कहा हमारे मंत्री, हमारे सांसद को Jail में बंद करके रखे हुए हैं।सुप्रीम कोर्ट से फटकार लग चुकी है कि ट्रायल शुरू करो, ट्रायल नहीं शुरू कर रहे हो आप।इसका मतलब ईडी जांच नहीं कर रही,नरेंद्र मोदी के दबाव में काम कर रही है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है|उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है|

तेजस्वी यादव ने कहा कि “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी से साफ ज़ाहिर है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय बीजेपी जाँच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है। राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है।

हम सभी मज़बूती से दिल्ली के लोगों की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं। जैसा की हम सब ने पटना व मुंबई से खुल कर ऐलान किया था – हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ कर जीतने वाले है”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में आप कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले हैं| पार्टी नेता और विधायक गोपाल राय ने इस बात का ऐलान किया है|

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है|

More in देश-विदेश

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page