Connect with us

Uncategorized

रामनगर में पर्वतीय सभा लखनपुर का 38वां स्थापना समारोह सम्पन्न, समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रामनगर।
पर्वतीय सभा लखनपुर का 38वां स्थापना समारोह सभा प्रांगण में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना रावत ने की, जबकि संचालन जेसी लोहनी ने किया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमचंद भट्ट, विशिष्ट अतिथि नंदन सिंह बसनाल एवं विनोद पपने मौजूद रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा विधा में अरविंद चौधरी, शिक्षा विधा में देवेंद्र सिंह नेगी, रंगकर्म विधा में कुमारी किरण कोतवाल, सामाजिक कार्य में शिव सिंह रावत, जनप्रतिनिधि विधा में पूर्व सभासद संजय रावत व सभासद कौशल्या शर्मा को सम्मानित किया गया।
इसी तरह खेल खिलाड़ी विधा में कनिष्क बिष्ट, पत्रकारिता विधा में गिरीश पांडे व खुशाल सिंह रावत, साहित्य विधा में योगेश्वर प्रसाद देवरानी, विधि कानून विधा में एडवोकेट दीपक जोशी तथा सैन्य सम्मान विधा में दिगंबर सिंह मनराल को समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। प्रकाश कोटवाल, कुमारी किरण कोटवाल एवं आयुष एकेडमी संगीत विद्यालय पैंठपड़ाव रामनगर के बच्चों ने संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में संरक्षक दिनेश चंद्र जोशी, निखिलेश उपाध्याय सहित प्रबंधन कार्यकारिणी के हेम पांडे, दिनेश जोशी, एडवोकेट पंकज सत्यावली, एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट, बीएस डंगवाल, मंजू जोशी, प्रदीप पांडे, प्रकाश पांडे, बालम डंगवाल, भावना भट्ट, नवीन चंद तिवारी, चंद्रशेखर पंत, भुवन चंद शर्मा, दया किशन सुयाल, भुवन चंद्र पपने, हिमांशु तिवारी एवं सभासद सचिन कुमार (पुच्ची) समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पर्वतीय सभा लखनपुर पिछले 38 वर्षों से समाज को जोड़ने, संस्कृति को बचाने और प्रतिभाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है। यह सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला एक परिवार बन चुकी है, जो निरंतर सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page