Connect with us

Uncategorized

रामनगर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा,बिरजू मयाल के वीडियो को लेकर गिरफ्तारी की मांग

रामनगर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा,बिरजू मयाल के वीडियो को लेकर गिरफ्तारी की मांग

रामनगर (नैनीताल), 27 जुलाई 2025 – रामनगर कोतवाली परिसर आज उस वक्त सियासी तनाव का केंद्र बन गया जब नगर, ग्रामीण और पीरूमदारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर अचानक कोतवाली पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सोशल मीडिया पर सक्रिय चर्चित  बिरजू मयाल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपाइयों का आरोप है कि बिरजू मयाल लगातार भाजपा के नगर स्तरीय नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट बनाकर उनका चरित्र हनन कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदेह जताया कि मयाल किसी राजनीतिक साजिश के तहत या किसी शह पर ऐसी गतिविधियां कर रहा है, जिससे भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने कहा, “बिरजू मयाल सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भाजपा की महिलाओं को निशाना बना रहा है, यह एक संगीन अपराध है।वह होटल वालों को मुफ्त में कमरा और खाना न देने पर उनको धमकाता हैँ फिर बदनाम करता हैँ,पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” वहीं पीरूमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत और अन्य नेताओं ने भी एक स्वर में कहा कि यह ओछी हरकत व्यूज़ और पैसे कमाने के लिए की जा रही है, लेकिन अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

भाजपाइयों ने कोतवाल अरुण सैनी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर कोतवाल ने आश्वासन दिया कि दी गई तहरीर के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी

इस प्रदर्शन में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमें वीरेंद्र रावत, दिनेश मेहरा, हेमंत बिष्ट,संजय बिष्ट, आशा बिष्ट, निकिता भट्ट, अंजना सुंदरियाल, ब्रह्मदेव झा, नवीन करगेती और इन्दर रावत प्रमुख रूप से शामिल थे।भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल भी धरने पर बैठे.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो की तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। इस घटनाक्रम के बाद रामनगर में राजनीतिक और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई हैँ.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page