Connect with us

Uncategorized

ब्लैकमेल कर युवती से रेप का मामला, इंस्टाग्राम पर शुरु हुई थी चैट


देहरादून में रह कर पढ़ाई कर रही जौनसार बावर की एक युवती के साथ ब्लैकमेल कर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


बताया जा रहा है कि युवती के गांव के ही एक युवक राहुल शाह ने राहुल विक्टा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और युवती के साथ चैट शुरु की। दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई और इसी बीच युवती ने राहुल के साथ अपनी कुछ बेहद अंतरंग तस्वीरें साझा कर दीं। इसके बाद राहुल विक्टा ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। राहुल को देख युवती को पता चला कि राहुल विक्टा कोई और नहीं उसके गांव का रहने वाला राहुल शाह है। इसके बाद युवती नाराज हो गई। वहीं राहुल शारीरिक संबंध बनाने के दबाव डालने लगा।


युवती ने राहुल को रोकने की कोशिश की तो उसने तस्वीरें गांव के लोगों को भेजने की धमकी दी। लाचार युवती ने युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
राहुल इसके बाद भी नहीं रुका और लगातार युवती पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। युवती ने युवक से दूरी बनानी शुरु की तो युवक ने परेशान करना शुरु कर दिया। इसी बीच युवक ने युवती की तस्वीरें उसके परिचितों को भेजनी शुरु कर दीं। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की तहरीर कोतवाली में दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page