Connect with us

Uncategorized

प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां दिल्ली से बरामद, थाने में जमकर हुआ हंगामा

रूड़की।यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से अपने प्रेमी के साथ तीन दिन पहले फरार हुई महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है, जिसके बाद प्रेमी युगल को कोतवाली लाया गया, वहीं कोतवाली पहुंचे महिला और उसके पति के परिजन आपस में झगड़ने लगे, जहां पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया पुलिस अभी महिला से पूछताछ कर रही है, बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मां है, महिला के 8 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है, वहीं महिला के प्रेमी की उम्र 23 वर्ष बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक रूड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी के महिला दो बच्चों की मां का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है, महिला तीन दिन पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें दिल्ली से लेकर कोतवाली लेकर आ गई थी,

जिसके बाद बुधवार की सुबह महिला और महिला के पति के परिजन कोतवाली पहुंच गए थे, जहां दोपहर के समय पति और महिला के परिजनों में कहासुनी हो गई, इस दौरान महिला के भागने के पीछे दोनों एक दूसरे को दोष देते लगे, इस बीच दोनों पक्षों में जमकर हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, वहीं पति के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग महिला को समझाने में लगे हुए थे लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही।

वहीं इस मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे, कोर्ट के आदेश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page