उत्तराखण्ड
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने रविन्द्र गोस्वामी
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने रविन्द्र गोस्वामी
रामनगर। भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिला विधि प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए अधिवक्ता रविन्द्र गोस्वामी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। रविन्द्र बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, प्रचारक और भाजपा में पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके हैं। शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और विधिक ज्ञान का लाभ भाजपा को मिलेगा और वे विधि प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी ढंग से मजबूत करेंगे।




