Connect with us

उत्तराखण्ड

हार-जीत की बाजी पर लगी 1.03 लाख की राशि के साथ 05 जुआरी गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थाना प्रभारीयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक श्री डी0 आर0 वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई

लालकुआं पुलिस टीम ने चौकी हल्दुचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, जेसीबी सेंटर मोटाहल्दु के पास चायपानी की एक दुकान से पाँच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कुल 1,03,600 रुपये की नकद राशि और 52 पत्तों की ताश बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. मुकेश जोशी पुत्र माधवानन्द जोशी, निवासी किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दु, लालकुआं, नैनीताल

2. राजेन्द्र प्रसाद जोशी पुत्र गणेश दत्त जोशी, निवासी दुर्गा भगवानपुर मोटाहल्दु, लालकुआं, नैनीताल

3. कुन्दन सिंह दानू पुत्र खड़क सिंह दानू, मूल निवासी रई सिल्थम, जनपद पिथौरागढ़, वर्तमान निवासी किरायेदार जगदीश लोसाली मोटाहल्दु, लालकुआं, नैनीताल

4. परमवीर पुत्र करन सिंह, मूल निवासी प्रतापुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी बहादुर सिंह जंगी मोटाहल्दु, लालकुआं, नैनीताल

5. मोहित जोशी पुत्र चन्दन जोशी, निवासी दुर्गा भगवानपुर मोटाहल्दु, लालकुआं, नैनीताल

 

पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में उनके खिलाफ 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

गिरफ्तारी टीम:

उ0नि0 गौरव जोशी, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़

अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी

कांस्टेबल अनिल शर्मा

कांस्टेबल मनीष कुमार

कांस्टेबल गुरमेज सिंह

पुलिस की सख्त चेतावनी:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में जुआ खेल रहे अन्य संदिग्धों पर भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page