Connect with us

उत्तराखण्ड

सेतु बंधन योजना के तहत उत्तराखंड को मिली 193.92 करोड़ की 6 योजनाओं को स्वीकृति

देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को 118.91 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति एवं भुगतान के आदेश जारी होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए धनराशि दी जाती है।

उत्तराखण्ड को केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के “सेतुबंधन” के तहत 193.92 करोड़ की लागत के 6 RoBs कार्यों की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह निर्माण कार्य प्रदेश के विकास को एक नई गति प्रदान करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page