Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां देर रात हुआ हादसा- सड़क काटने के दौरान आया मलवा, पोकलैंड मशीन दबी, चालक हुुआ घायल

धारचूला। बलुवाकोट के बिन्यागांव से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान अचानक पहाड़ी खिसकने से पोकलैंड मशीन मलबे में दब गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक सचेत हो गया और उसने कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद से मार्ग  पूरी तरह बंद हो गया है।

जानकारी के अनुसार बलुवाकोट के बिन्यागांव से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हिलवेज कंपनी का पोकलेंड मशीन बीती रात घठखोला के पास पहाड़ी कटान में लगी हुई थी। तभी एकाएक पहाड़ी दरक गई और मलवा नीचे आ गया। जिससे पोकलैंड मशीन मलवे में दब गई।

जबकि चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया गया है। पहाड़ी दरकने से धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page