Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ दर्दनाक हादसा- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

रुड़की। हरिद्वार जिले से एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। यहां देर रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार रात बसेड़ी गांव के चौराहे का बताया जा रहा है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तकाल मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर पहुंचाया। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक युवक डेरा कलाल नस्तरपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page