Connect with us

उत्तराखण्ड

सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

साइबर टीम के साथ आर्मी कैंट पहुंचे एएसपी जितेंद्र मेहरा (IPS)

सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

रुद्रप्रयाग: एसपी/सीओ सदर जितेंद्र मेहरा (IPS) के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी डी. एस. कोहली और उनकी टीम ने आर्मी कैंट रुकड़ी में एक साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सेना के जवानों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।

एएसपी जितेंद्र मेहरा ने जवानों को बताया कि कैसे साइबर अपराधी अंजान लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। उन्होंने जवानों को व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। इसके साथ ही, साइबर अपराध से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

जवानों को साइबर हमलों से सुरक्षित रहने के कई सुझाव दिए गए, जिनमें अपने पासवर्ड को नियमित रूप से बदलने और किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करने की सलाह प्रमुख थी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेना के जवानों ने भाग लिया और इसे काफी सराहा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page