Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल कराया नामांकन, जीत का किया दावा

बागेश्वर। बागेश्वर उप चुनाव को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कहा कि उनका मकसद पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के विकास के कामों को आगे बढ़ाना है। कहा कि आज विपक्षी दल कांग्रेस के पास चुनाव लड़ाने को प्रत्याशी नहीं हैं उन्हें प्रत्याशी भी आयात करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page