Connect with us

उत्तराखण्ड

बैंक कर्मी बनकर ठग ने ग्राहक को किया फोन और झांसे में लेकर लगा दिया चूना

हल्द्वानी। बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने एक युवक को झांसे में लिया और बैंक खाते से लाखों की रकम उड़ा ली। अब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पीलीकोठी निवासी विनोद धामी पुत्र होशियत सिंह ने कहा है कि उसके पास 22 दिसंबर को एक एक फोन आया था जिसमें फोन करने वाले खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड का चार्ज बना है। जिसे हटाने कार्ड लाइफ टाइम के लिए फ्री बन जाएगा।

इसके बाद उसने व्हाट्स् एप पर कॉल करने की बात कही। इसके बाद उसने प्ले स्टोर से एक एपलीकेशन डाउनलोड करने के साथ ही उस पर साइन अप भी करवाया। क्रेडिट कार्ड की लॉग इन करवाई तो उसके खाते से डेढ़ लाख रूपए कटने का मैसेज आ गया। पीड़ित का कहना है कि उसने उसके खाते से 2 लाख 62 हजार रूपए की नगदी निकाल ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page