Connect with us

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बलात्कार और हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: बलात्कार और हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई जारी रखते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गुमशुदा की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया और संदिग्धों की खोज के लिए टीमों को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और राजस्थान में रवाना किया गया।

इस कार्यवाही के दौरान बलात्कार और हत्या के मामले में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ऊधमसिंह नगर महोदय ने पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए 2000 रुपये के इनाम की घोषणा की।

घटना का विवरण:
दिनांक 31/07/2024 को कु0 साहिबा ने थाना रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बहन (उम्र 33 वर्ष) 23/07/2024 को जिम से लौटते समय इन्द्रा चौक रुद्रपुर से टैम्पो में बैठी थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इस सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान गुमशुदा का शव 08/08/2024 को डिबडिबा में वसुन्धरा रोड पर कंकाल अवस्था में बरामद हुआ। सर्विलांस के आधार पर, खुशबू पत्नी धर्मेन्द्र निवासी ग्राम तुरसा पट्टी थाना साही, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को संदिग्ध पाया गया। पुलिस टीम ने खुशबू और उसके पति धर्मेन्द्र को जोधपुर, राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्र से पकड़ा।

पूछताछ के दौरान धर्मेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने 30/07/2024 को डिबडिबा के एकांत स्थान में पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। धर्मेन्द्र ने पीड़िता का फोन और पर्स में पड़े तीन हजार रुपये भी लूट लिए थे।

पुलिस ने धर्मेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
– नाम: धर्मेन्द्र कुमार
– पिता का नाम: पूरन लाल
– निवासी: ग्राम तुरसा पट्टी, थाना साही, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश
– उम्र: 28 वर्ष

अभियुक्त से बरामदगी:
1. घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट
2. अभियुक्त का मोबाइल फोन

पुलिस द्वारा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page