Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गजों को दी जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2025 के निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में देश के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं, जो पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती देंगे। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस सूची में शामिल हैं।

इन बड़े नेताओं के नाम शामिल

भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा जैसे स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और विजय बहुगुणा जैसे दिग्गज नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रियों का भी दबदबा

सूची में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,उत्तराखंड में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, रेखा आर्य और गणेश जोशी जैसे नेताओं का नाम शामिल है। यह साफ दिखाता है कि पार्टी इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है।

महिला और युवा मोर्चा को भी मिली जगह

पार्टी ने महिला और युवा मोर्चा के नेताओं को भी शामिल किया है। महिला मोर्चा से आशा नौटियाल और पूर्व सांसद बलराज पासी जैसे नाम भी इस सूची में प्रमुख रूप से शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड कनेक्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाना भाजपा की रणनीतिक चाल मानी जा रही है। गढ़वाल क्षेत्र में उनका प्रभाव और उनके गोरखनाथ मठ का उत्तराखंड से जुड़ाव पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

निकाय चुनाव में भाजपा की तैयारी

यह सूची साफ तौर पर दिखाती है कि भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सूची जारी करते हुए कहा कि यह सभी नेता जनता के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रस्तुत करेंगे।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा की यह सूची चुनावी मैदान में पार्टी की रणनीति को और मजबूत करेगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page