Connect with us

उत्तराखण्ड

BREAKING NEWS: रामनगर में बड़ी नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

रामनगर। शहर के भवानीगंज क्षेत्र में पांडे रेस्टोरेंट के पीछे स्थित बड़ी नहर के पास शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसपास के लोगों के अनुसार मृतक अक्सर इसी स्थान पर शराब के नशे में पड़ा रहता था। लोगों का कहना है कि अत्यधिक शराब का सेवन उसकी जान का कारण बन सकता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई की याद दिलाती है कि पहले इंसान शराब पीता है, फिर शराब इंसान को पीने लगती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page