Connect with us

उत्तराखण्ड

BREAKING NEWS: कोसी नदी में डूबने से रिजॉर्ट कर्मी की मौत

BREAKING NEWS: कोसी नदी में डूबने से रिजॉर्ट कर्मी की मौत

रामनगर। रामनगर के ढिकुली क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कोसी नदी में डूबने से एक रिजॉर्ट कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अजय आर्या पुत्र बची राम निवासी ग्राम कनार, रानीखेत (अल्मोड़ा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय ढिकुली स्थित Bel-La Monde रिजॉर्ट में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार अजय अपने राजकुमार के साथ कोसी नदी में नहाने गया था, जहां वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवा रिजॉर्ट कर्मी की अचानक मौत से उसके साथियों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page