Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; ब्लेड से किए गए थे कई वार

हल्द्वानी, 30 जून। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही सगे बड़े भाई पर धारदार ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का उपचार जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 29 जून की है। हीरानगर जेल रोड निवासी बसंती कार्की ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र दीपक कार्की उर्फ दीपू ने अपने बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार ब्लेड से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 214/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190(1) में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि 30 जून को आरोपी दीपक कार्की (39 वर्ष), निवासी हीरानगर, जेल रोड, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद होने का दावा किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, घायल प्रेम कार्की की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page