Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच पहुंचे, सेल्फी और संवाद ने बनाया यादगार पल

रामनगर, 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को रामनगर दौरा बच्चों के लिए यादगार बन गया। अहाना रिसॉर्ट स्थित हेलीपैड पर जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे, वहां मौजूद बच्चों में उन्हें करीब से देखने और मिलने का उत्साह साफ दिखाई दिया। मुख्यमंत्री भी सीधे बच्चों के बीच पहुंच गए, जिससे माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण हो उठा।
मुख्यमंत्री के साथ बच्चों ने जमकर सेल्फी और समूह तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की सीख भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं तो जीवन में कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन पलों का भरपूर आनंद लिया और उनसे बातचीत कर अपनी खुशी व्यक्त की।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पहुंचे, जहां मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page