Connect with us

उत्तराखण्ड

दुकान में धार्मिक पोस्टर को लेकर हंगामा, पुलिस ने महिला समेत दो पर किया केस दर्ज

देहरादून। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के प्रयास और वीडियो वायरल करने के मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते नौ जनवरी को राधा धौनी नाम की महिला अपने कुछ साथियों संग हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक जनरल स्टोर पर पहुंची। यह स्टोर एक व्यक्ति ने दूसरे को किराये पर दिया हुआ है। शर्त लगाई गई कि उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। बिना बदलाव के दुकान चलाने वाले अपना कारोबार करने लगे। आरोप है कि राधा धौनी ने अपने साथियों संग दुकान पर पहुंचकर एक धार्मिक पोस्टर को लेकर बवाल किया।

दुकान पर मौजूद लोगों से अभद्रता की गई और इसका वीडियो वायरल कर दिया गया। एसएसपी के मुताबिक वीडियो वायरल होने का पता लगा लगने पर आरोपी महिला और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ सिपाही आशीष असवाल की तरफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के जरिए दुकान पर मौजूद लोगों से अभद्रता करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page