Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: कप्तान अजय पंत की रिहाई की उठी मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

रामनगर | एटम बम न्यूज़
ब्रिटिश सरकार द्वारा कथित रूप से हिरासत में रखे गए रामनगर निवासी कप्तान अजय पंत की सुरक्षित एवं शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह कूटनीतिक स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप कर ब्रिटेन में हिरासत में रखे गए कप्तान अजय पंत की सुरक्षित और जल्द रिहाई सुनिश्चित कराए।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यदि किसी भारतीय नागरिक को विदेश में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है तो उसकी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले को गंभीरता से उठाने और शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पाण्डेय, अनिल अग्रवाल, पुष्पा देवी, ललिता उपाध्याय, ऊषा जोशी, योगिता गोस्वामी, दीप्ति भारद्वाज, विनय पड़लिया, जावेद खान, मनोज गोस्वामी, ललित जोशी, कैलाश त्रिपाठी, वीरेंद्र लटवाल, महेश पाण्डेय, सुमित तिवारी, मुकेश मेहरा, धीरज उपाध्याय, अंकुश अग्रवाल, लीलाधर जोशी, कन्नू जोशी, डूंगर कनवाल, पंकज सुयाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page