Connect with us

उत्तराखण्ड

नशे की लत पूरी करने के लिए बेचने लगा नशे के इंजेक्शन, गिरफ्तार

हल्द्वानी। बहेड़ी से नशे के इंजेक्शन लाकर हल्द्वानी में बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसे कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कब्रिस्तान गेट के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशे के 20 इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर तस्कर मोहम्मद शाहरूख सिद्दीकी पुत्र मो. शाहिद सिद्दीकी निवासी काबुल का गेट, वार्ड नं. 31 को गिरफ्तार कर लिया।

उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए इंजेक्शनों की तस्करी करने लगा। तस्कर ने यह भी बताया कि वह उक्त इन्जेक्शनों को बहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेशमा नामक महिला से खरीदकर लाया है और यहां बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page