Connect with us

उत्तराखण्ड

नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंपावत। चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत में स्थित पंचेश्वर में दुखद हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जाख (चमदेवल) गांव के 19 वर्षीय युवा सचिन बिष्ट पुत्र मदन सिंह की सरयू नदी में डूब गया।

सचिन के साथियों ने हल्ला मचाया तो मौके पर एसएसबी के जवान पहुंचे और उन्होंने सचिन को नदी से निकालकर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डॉ. प्रिया नगरकोटी ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. प्रिया ने कहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले सचिन की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि चिकित्सक के मृत घोषित किए जाने के बावजूद सचिन के परिजन उसे लेकर चम्पावत जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके परिजन मायूस होकर पूरी तरह टूट गए। जानकारी के मुताबिक जाख गांव के चार पांच युवा सरयू नदी में नहाने आए थे। ग्रामीणों के द्वारा युवाओं को नहाने के लिए मना भी किया गया था पर युवा नहीं माने और नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

लोगों ने बताया कि सचिन ने एसएससी की रिटन व फिजिकल की परीक्षा पास करली थी। परसों ही उसका जनेऊ संस्कार हुआ था। युवा सचिन की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page