Connect with us

उत्तराखण्ड

योजना के तहत बद्रीनाथ धाम रवाना हुए बुजुर्ग, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पर्यटन विभाग अल्मोड़ा के माध्यम से 27 वृद्ध तीर्थयात्रियों के जत्थे को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने पर्यटन कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये तीर्थयात्री प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की यात्रा करेंगे। जिसमें रहना, खाना तथा आने जाने की व्यवस्था पर्यटन विभाग के माध्यम से निःशुल्क की गई है। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी ने सभी तीर्थयात्रियों को संबोधित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को समय-समय पर निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाती है।

इस क्रम में आज 27 तीर्थ यात्रियों को बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि  यें तीर्थयात्री जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं। उन्होंने बताया कि यह तीर्थ यात्री आज प्रस्थान कर 18 सितंबर को अल्मोड़ा वापस आयेंगे। इन 4 दिनों में टूरिस्ट गाइड के माध्यम से रास्ते में आने वाले विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों के बारे में भी सभी तीर्थ यात्रियों को जानकारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page