Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले, एसएसपी ने बदले थाना-चौकी प्रभारी

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। इन्हें नई तैनाती वाले स्थलों में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश ‌दिए गए हैं।

एसएसपी ने द्वाराहाट के थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव को रानीखेत प्रभारी बनाया गया है। जबकि थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार को थानाध्यक्ष द्वाराहाट बनाया गया है। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह थानाध्यक्ष चौखुटिया बनाया गया है। एसआई विजय सिंह को एसओजी अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष दन्या बनाया गया है।

बलवीर सिंह चौकी प्रभारी जागेश्वर से चौकी प्रभारी ताड़ीखेत, राजेंद्र कुमार प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर से प्रभारी चौकी धारानौला, दिनेश सिंह को प्रभारी चौकी धारानौला से प्रभारी चौकी बग्वाली पोखर ट्रांसफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page